सामग्री पर जाएँ
पटना जाने से पहले एक बार ज़रूर मिलें — समस्तीपुर में 24×7 विशेषज्ञ ICU सेवा
+91 88776 64240,+91 90654 12425 kamlahospitalahri@gmail.com रामा पैलेस, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर, बिहार इमरजेंसी +91 88776 64240
कमला इमरजेंसी एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलसमस्तीपुर में जीवन की अंतिम आशा

आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी

फ्रैक्चर, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी, रीढ़ की समस्या एवं जोड़ों का दर्द।

आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी विभाग हड्डी, जोड़, मांसपेशी, लिगामेंट और रीढ़ की समस्याओं का इलाज करता है — दुर्घटना के बाद फ्रैक्चर से लेकर पुराने घुटने और कमर दर्द तक। प्लेट, स्क्रू व रॉड से फ्रैक्चर फिक्सेशन, घुटना एवं कूल्हा बदलना तथा दूरबीन (आर्थ्रोस्कोपिक) से लिगामेंट सर्जरी उपलब्ध है।

स्लिप डिस्क, साइटिका, गठिया और फ्रोजन शोल्डर जैसी कई समस्याओं का पहले दवा और फिजियोथेरेपी से इलाज होता है; ज़रूरत होने पर ही ऑपरेशन की सलाह दी जाती है।

कब आएँ

  • गिरने या दुर्घटना के बाद चोट, सूजन या हड्डी टेढ़ी होना
  • घुटना, कूल्हा या कमर दर्द जिससे चलना मुश्किल हो
  • पैर में नीचे तक जाने वाला दर्द (साइटिका) या सुन्नपन
  • खेल के दौरान घुटने या कंधे की चोट

इलाज एवं प्रक्रियाएँ

  • रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर का ईलाज
  • ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसे- घुटना बदलना, कूल्हा बदलना इत्यादि
  • आर्थोपेडिक ट्रॉमा सर्जरी (टूटे हुए हड्डी में स्टील लगाना)
  • साइटिका का ईलाज
  • स्पोर्ट्स एवं लिगामेंट इंज्यूरी
  • Arthroscopic से ligament surgery
  • स्लिप डिस्क का ईलाज
  • हड्डी का टीबी / स्पाईन टीबी
  • रीढ़ की हड्डी के टेढ़ापन का ईलाज
  • कमर, घुटना एवं जोड़ों का दर्द
  • गठिया वात रोगों का ईलाज
  • ऐड़ी या पंजे का दर्द एवं गर्दन दर्द
  • फ्रोजन शोल्डर (कंधे का जाम होना)

आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी के डॉक्टर